फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fraud by cooperative society secretary in bilaspur himachal pradesh

दो सौ लोगों के नाम लोन लेकर सचिव डकार गया करोड़ों

Fri, 28 Sep 2018 12:48 PM IST
मंगल ठाकुर, अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)
मंगल ठाकुर, अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर) Updated Fri, 28 Sep 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
Fraud by cooperative society secretary in bilaspur himachal pradesh

दी तलाई ग्राम सेवा सहकारी सभा में सचिव ने लोगों के नाम पर लाखों रुपये डकार लिए। मामला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले का है। सरकार की ओर से मिली लोगों को राहत का पैसा भी सचिव अपने आप हजम कर गया है। जिसका खुलासा सभा में चल रहे ऑडिट से हुआ है। वहीं ठगी का शिकार हुए लोगों ने सचिव के खिलाफ पुलिस में भी एफआईआर दर्ज करवाने का मन बना लिया है। यही नहीं सचिव ने नियमों को ताक पर रख कर दूसरे राज्यों में भी लोन दे दिया है। वहीं करीब दो सौ लोगों के नाम भी ऋण लेकर सचिव हजम कर चुका है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के उलट सोसाइटी ने कार्य शुरू किया। इस कारण लगभग सौ करोड़ से ज्यादा जमा पूंजी वाली सहकारी सभा का खजाना गलत ढंग से ऋण देने के कारण खाली हो चुका है। सहकारी सभा के कारिंदे सालों से सभा को हड़पने में लगे हैं और किसी को कानों कान खबर तक नहीं होने दी। खुलासा तब हुआ जब सहकारी सभा के एक सदस्य द्वारा आरटीआई ली गई। जिसमें पाया कि सभा में लगभग 84 लाख का लोन सभा क्षेत्र में आने वाले सदस्यों ने लिया था और 2008 में 82 लाख सरकार व विभाग द्वारा माफ कर दिया गया था। लेकिन तत्कालीन सभा सचिव व सभा द्वारा इसकी किसी भी व्यक्ति को भनक नहीं लगने दी और 82 लाख भी हड़प लिया। इसका लाभ किसी भी ऋणदाता को नहीं दिया गया। 
विज्ञापन


माफ हुए ऋण को भी लोगों द्वारा सहकारी सभा में लिया गया। सरकार का नियंत्रण न होने के कारण ऐसा ही गोरखधंधा प्रदेश की सभी सहकारी सभाओं में चल रहा है। निदेशालय सहकारी विभाग द्वारा जारी पत्र संख्या 5.60/91.कॉप सी एंड एम-।। दिनांक 22 सितंबर 2012 के तहत बैंकों व सहकारी सभाओं को निर्देशित किया है कि बैंक सहकारी सभाओं को पांच प्रतिशत दर पर ऋण उपलब्ध करवाएगा। सहकारी सभाएं अपने क्षेत्र के ऋणदाताओं को सात प्रतिशत पर ऋण उपलब्ध करवाएंगी। जिसमें सहकारी सभा दो प्रतिशत का लाभांश ऋणदाता से कमीशन के तौर पर अपने पास रख सकती है और पांच प्रतिशत बैंक को वापस करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Fraud by cooperative society secretary in bilaspur himachal pradesh

लेकिन सहकारी सभाएं इसके विपरीत आठ से बारह प्रतिशत ब्याज ऋणदाताओं से वसूल कर मोटी कमाई कर रही हैं। सहकारी सभाओं द्वारा बैंकिंग का कार्य करने पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। सहकारी सभाओं को निर्देशित किया गया है कि वह अपने स्थान से चार किमी के दायरे में ही लेन देन कर सकती है। लेकिन सहकारी सभाओं ने लक्ष्मण रेखा को पार कर दूसरे जिला में ही नहीं बल्कि प्रदेश के बाहर भी लेन देन प्रक्रिया शुरू कर रखी है। 

जिसका खामियाजा सहकारी सभा तलाई को भुगतना पड़ रहा है। सरकारी नियंत्रण न होने के कारण यह सभाएं अपना ऑडिट सेवा निवृत अधिकारियों से करवाती आ रही है लेकिन प्रतिवर्ष हो रहे ऑडिट में भी दस वर्षों से चल रहे इस गोरखधंधे का पर्दाफाश क्यों नहीं किया गया? जिस कारण ऑडिट अधिकारियों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। 

उधर, सहायक पंजीयक अधिकारी रमेश शर्मा ने बताया कि अपना नाम चमकाने के लिए कुछ सहकारी सभाओं ने नियमों को ताक पर रख कर लोनिंग की है। जिसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गडबड़ी करने वालों को कतई बख्क्षा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed