फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   four person robbed a truck loaded with iron.

गोली मारने की धमकी देकर लूट लिया लोहे से लदा ट्रक

Tue, 01 Dec 2015 09:53 AM IST
Updated Tue, 01 Dec 2015 09:53 AM IST
विज्ञापन
four person robbed a truck loaded with iron.

चालक को गोली से उड़ाने की धमकी देकर चार बदमाशों ने लोहे से लदा ट्रक लूट लिया। 16 लाख से ज्यादा की लूट की ये वारदात सुबह के समय अंजाम दी गई। लूट का ये सनसनी खेज मामला हिमाचल के जिला ऊना से जुड़ा हुआ है। पुलिस के अनुसार अमलोह रोड स्थित भांबरी कंडे के पास चार अज्ञात लुटरों ड्राइवर को गोली मारने की धमकी देकर लोहे से लोड ट्रक लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


घटना रविवार सुबह की है। पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर प्रकाश चंद निवासी सत्तूटिल्ला नहरियां थाना अंब जिला ऊना हिमाचल प्रदेश के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में ड्राइवर प्रकाश चंद ने बताया कि वह 28 नवंबर को वह ट्रक पर दुर्गापुर बंगाल से 20 टन लोहे की सिल्ली (180 पीस) लोड कर लाया था।

विज्ञापन

पहले मांगी माचिस, फिर धमकाया

four person robbed a truck loaded with iron.

लोहा उसे राजधानी मिल में उतारना था। रविवार का दिन होने के चलते मिल मालिकों ने उसे ट्रक सोमवार को खाली करने के लिए कहा था। इस पर उसने ट्रक अमलोह रोड पर भांबरी कंडे के बाहर खड़ा कर दिया। रविवार को सुबह वह ट्रक में सो रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने खिड़की का दरवाजा खटखटाकर उससे माचिस मांगी। जब वह माचिस देने लगा तो उसके पीछे तीन और व्यक्ति आ गए।

चारों ने उससे मारपीट करते हुए गोली मारने की धमकी देकर उससे ट्रक की चाबी छीन ली और ट्रक को अमलोह की ओर भगाकर ले गए। ड्राइवर ने बताया कि ट्रक में खर्चा पानी के लिए डैश बोर्ड में 50 हजार रुपये, ट्रक की आरसी और माल के बिल थे। ट्रक में करीब करीब 16 लाख रुपये का लोहा लोड का था। एसएचओ नरिंदर सिंह ने बताया कि चार अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के बारे में सुराग लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed