फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four people died in accidents

अलग अलग हादसों में चार लोगों की मौत

Sat, 07 Jun 2014 10:35 PM IST
Updated Sat, 07 Jun 2014 10:35 PM IST
विज्ञापन
Four people died in accidents

दोस्तों के साथ नहाने आए एक छात्र की व्यास नदी में डूबकर मौत हो गई है। तैराकों की कोशिश के बावजूद लड़के को व्यास नदी से निकाला न जा सका। पीयुष (18) निवासी हरिपुर अपने मामा के घर नलेटी (परागपुर) आया हुआ था। उसने जमा दो की परीक्षा पास करने के बाद बीटेक में प्रवेश लिया था और दो दिन बाद संबंधित कॉलेज जाने वाला था।

विज्ञापन


शुक्रवार को उसने घरवालों को बताया था कि दो दिन बाद वह कॉलेज चला जाएगा, इसलिए कालेश्वर महादेव मंदिर में माथा टेकने जा रहा है। रास्ते में व्यास नदी में नहाने उतरी जहां डूबने से उसकर मौत हो गई। जिस स्थान पर युवक डूबा, वहां पर पानी का तेज भंवर था। इसलिए काफी कोशिश के बाद भी उसे डूबने से नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन


व्यास नदी में डूबे पीयूष का कोई पता नहीं चल पाया है। डीएसपी देहरा बीडी भाटिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक डूबे छात्र का कोई पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनेर खड्ड में डूबा छात्र

Four people died in accidents

बनेर खड्ड में नहाते समय एक छात्र की मौत हो गई। युवक बहुतकनीकी संस्थान का छात्र था। अपने साथियों सहित वह बाण गंगा में नहाने गया था। वहां चट्टान के नीचे पानी के भीतर वह समा गया। दमकल विभाग के क्रू में शामिल अधिकारी और अन्य कर्मचारियों ने रस्सा डालकर युवक को गहरे पानी से निकाला।

उसे 108 एंबुलेंस के जरिये टांडा अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। बताया जा रहा है कि युवक की मौत पानी में डूबने के दौरान ही हो गई थी। अंतिम वर्ष का छात्र देहरा का नैहरनपुखर निवासी दीपक कुमार अपने साथियों प्रवीण, रजत, अखिल और सुंदर के साथ नहाने के लिए बनेर खड्ड में चला गया। दीपक खड्ड के घुमावदार पानी में चला गया। डूबने से उसकी मौत हो गई।

बावड़ी में करंट लगने से व्यक्ति की मौत

Four people died in accidents

बावड़ी में आए करंट से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसे इलाज के लिए डा. आरपीजीएमसी टांडा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला कांगड़ा थाने के तहत सदूबडग्रां क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय संजीव कुमार ने अपने घर के लिए बावड़ी से पानी उठाने के लिए टुल्लू पंप लगाया हुआ था।

पंप के लिए बिछाई तार टूट गई और बावड़ी में करंट आ गया। इस दौरान संजीव बावड़ी में गिर गया। पुलिस ने अनुसार संजीव की पत्नी ने जैसे ही पति को बावड़ी में गिरा देखा तो उसने शोर मचाया। शोर सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे।

संजीव को बावड़ी से बाहर निकालकर उसे तत्काल टांडा उपचार के लिए ले जाया गया मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अतिरिक्त थाना प्रभारी बुद्धि प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

तेजरफ्तार वाहन ने महिला को रौंदा

Four people died in accidents

मणिकर्ण घाटी में महिला को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। इस टक्कर में घायल महिला की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जरी क्षेत्र के अमित कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह अपने वाहन में कुल्लू की ओर जा रहे थे।

जब वह चिल मोड़ के समीप पहुंचे तो उसे एक महिला सड़क किनारे गंभीर रूप में घायल हालत में मिली। घायल महिला को वह क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी ने कहा कि इस वारदात में मृत महिला की पहचान मणिकर्ण घाटी के छैऊर क्षेत्र के लाहशणी गांव की 56 वर्षीय नैना देवी के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed