{"_id":"5762ebc04f1c1be53811c1b9","slug":"forge-sp-vigilence-arrested-from-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों को डरा धमकाकर पैसे वसूलने वाला फर्जी एसपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अफसरों को डरा धमकाकर पैसे वसूलने वाला फर्जी एसपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर ने एक फर्जी आईपीएस राहुल कुमार को धर्मशाला (हिमाचल) से वीरवार को गिरफ्तार किया है।
- फोटो : file photo
विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर ने एक फर्जी आईपीएस राहुल कुमार को धर्मशाला (हिमाचल) से वीरवार को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी गुरदासपुर का रहने वाला है। वह खुद को विजिलेंस ब्यूरो पंजाब में तैनात एसपी बताया करता था।
विज्ञापन
सरकारी अफसरों और कर्मचारियों को फोन कर वह उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों का हवाला देकर डराता था। इसके बाद कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर रुपये वसूलता था। इस संबंध में विजिलेंस को कई शिकायतें मिलीं थीं।
विज्ञापन
ब्यूरो की ओर से लोगों को ऐसे अपराधियों से सजग रहने के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया। इस नंबर पर शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने फर्जी एसपी राहुल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे घेरना शुरू किया।
विज्ञापन
प्रवक्ता के अनुसार विजिलेंस ने फर्जी एसपी को साल 2013 में मोहली में पहले भी गिरफ्तार किया था। जमानत पर रिहा होने के बाद राहुल फिर आपराधिक गतिविधियों से जुड़ गया। इस तरह के मामलों में विजिलेंस ब्यूरो के मुख्यालय के टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000 या विजिलेंस की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन शिकायत की जा सकती है।