{"_id":"576d4c7d4f1c1ba321b485ad","slug":"forge-ias-officer-caught-at-hp-police-headquarter-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को आईएएस अफसर बताकर डीजीपी से मिलने पहुंचा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को आईएएस अफसर बताकर डीजीपी से मिलने पहुंचा युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 26 Jun 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
शक के आधार पर जब उससे आईएएस से संबंधित पहचान पूछी गई तो वह नहीं बता पाया।
- फोटो : Demo pic
प्रदेश पुलिस मुख्यालय में एक व्यक्ति ने खुद को आईएएस अफसर बताकर पुलिस महानिदेशक से मिलने की इच्छा जताई। कार्यालय के रजिस्ट्रर में उस व्यक्ति का नाम भी दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
लेकिन जब वह महानिदेशक से मिलने जा रहा था तो वहां कर्मचारियों को कुछ संदेह हुआ। शक के आधार पर जब उससे आईएएस से संबंधित पहचान पूछी गई तो वह नहीं बता पाया।
विज्ञापन
लिहाजा उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया और थाना छोटा शिमला पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान जितेंद्र कुमार निवासी करसोग मंडी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
मामला शुक्रवार का है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आरोपी एक आईएएस अफसर बनकर क्यों डीजीपी से मिलना चाह रहा था। इस संदर्भ में पुलिस आगामी तफ्तीश की बात कर रही है।