फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Forge DGM Officer Caught at Manali.

हनीमून का खर्चा निकालने के लिए युवक ने रचा बड़ा ड्रामा, पकड़ा गया

Wed, 19 Jul 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Updated Wed, 19 Jul 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
Forge DGM Officer Caught at Manali.

पर्यटन नगरी मनाली में हनीमून मनाने आए एक शख्स ने इंडियन ऑयल का फर्जी अधिकारी बन खूब धौंस जमाई। होटल बुकिंग के खर्चे के अलावा वाहन की डिमांड भी रखी। बाद में पुलिस ने उसका भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए रोका और उसने अपनी गलती स्वीकार की। हालांकि बाद में शिकायत न मिलने पर उसे छोड़ा गया।    

विज्ञापन

              
पुलिस के मुताबिक राजस्थान निवासी सदानंद पत्नी के साथ मनाली में हनीमून मनाने आया था। उसने इंडियन ऑयल कंपनी का फर्जी डीजीएम बन मनाली स्थित भारत गैस एजेंसी की इंस्पेक्शन की। गैस एजेंसी में सभी चीजें ठीक पाए जाने के बावजूद उसने अपने ओहदे की धौंस दिखाते हुए गैस एजेंसी से होटल में रहने-खाने के लिए रिश्वत की मांग रखी।
विज्ञापन


पत्नी के साथ रोहतांग-सोलंगनाला समेत अन्य पर्यटक स्थलों की सैर के लिए गैस एजेंसी से लग्जरी वाहन मुहैया कराने की मांग भी की। ऐसा न करने पर उसने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दे डाली। ऐसे में एजेंसी के संचालक देवेंद्र नेगी ने सिविल सप्लाई के अधिकारियों से इंडियन ऑयल के डीजीएम के आने के बारे में सूचना दी। लेकिन उन्होंने ऐसी किसी सूचना होने से इंकार करते हुए उक्त अधिकारी के फर्जी होने की आशंका जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने में मनाली के थाना प्रभारी केडी शर्मा को सूचित किया गया। इस दौरान फर्जी अधिकारी के मनाली से कुल्लू की ओर आने का पता चला। उन्होंने पतलीकूहल चौकी के अधिकारी लाल चंद को फर्जी अधिकारी का वाहन रोकर आई कार्ड चेक करने को कहा। 


पतलीकूहल पुलिस ने बैरियर लगाकर वाहन को रोकर फर्जी डीजीएम से आई कार्ड मांगा। इसके बाद अपना भंडा फूटते देख उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए हनीमून का खर्चा निकालने के लिए यह ड्रामा रचने की बात कही। इधर, डीएसपी मनाली जपुनीत रघु का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि लिखित शिकायत न मिलने पर आरोपी को बाद में छोड़ दिया गया।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed