फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   forge army solider caught at mandi also cheated banks.

वर्दी पहन बैंकों को चूना लगाने निकला था फर्जी सैनिक

Fri, 09 Oct 2015 10:27 AM IST
Updated Fri, 09 Oct 2015 10:27 AM IST
विज्ञापन
forge army solider caught at mandi also cheated banks.

हिमाचल पुलिस के हाथ लगा फर्जी सेनाकर्मी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। सेना की वर्दी में घूमने वाला यह शातिर बैंकों को भी चूना लगाने वाला था। इसके लिए उसने साजिश भी रच डाली थी। मंडी में पकड़ा गया फर्जी सैनिक बेहद शातिर दिमाग है। जांच में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। मंडी पहुंचने से पहले फर्जी सैनिक नटवर लाल बनकर चैलचौक स्थित दो बड़े बैंकों को भी चूना लगाने की फिराक में था।

विज्ञापन


लेकिन यहां उसकी दाल नहीं गली। फर्जी सैनिक ने चैलचौक स्थित एसबीआई और पीएनबी बैंक में पिछले एक सप्ताह से डेरा जमाकर बैंक अधिकारियों को झांसे में लेकर बैंक में गड़बड़झाले करने की फिराक में था। बताया जा रहा है कि आरोपी शिव कुमार चैलचौक के एसबीआई बैंक में दो दिन पहले गया था और बैंक अधिकारियों को यह कह कर झांसे में ले रहा था कि उसके खाते में लोन के 16 लाख जमा हैं।
विज्ञापन

ऐसे देना चाहता था धोखा

forge army solider caught at mandi also cheated banks.

सेना की वर्दी पहनकर बैंक आ रहा यह युवक इन पैसों को निकालना चाहता था। उसने एक माह पहले चैलचौक एसबीआई बैंक में खाता खोला था और अब वह अपनी पत्नी के साथ एसबीआई बैंक चैलचौक में ज्वाइंट खाता खोलना चाहता था। एसबीआई बैंक के प्रबंधक मोहित शर्मा ने बताया कि उक्त व्यक्ति सेना की वर्दी में बैंक में पिछले कुछ दिनों से बार बार आ रहा था।

अपने खाते में 16 लाख रुपये होने की बात कहकर उसके निकालने के लिए दबाव बना रहा था। यह भी पता चला है कि एसबीआई बैंक में जब इस शातिर की नहीं चली तो वह पीएनबी बैंक में घुस गया और वहां कार्यरत बैंक मैनेजर और अन्य स्टाफ से 16 लाख खाते में होने की बात कहकर पैसा निकालने की फिराक में था। जब दोनों राष्ट्रीयकृत बैंकों में नहीं दाल नहीं गली तो वह सेना की वर्दी में मंडी पड्डल मैदान पहुंच गया। जहां उसे संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed