फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   forest guard murder case three day police remand to five accused

फॉरेस्ट गार्ड मर्डर: बीओ समेत पांचों आरोपियों को तीन दिन पुलिस रिमांड

Wed, 14 Jun 2017 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 14 Jun 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
forest guard murder case three day police remand to five accused

फॉरेस्ट गार्ड होशियार की मौत के मामले में पुलिस ने जांच अधिकारी बदल दिए हैं। एसआईटी की टीम अब मामले की जांच करेगी। एएसपी को विशेष जांच दल की कमान सौंपी गई है। इससे पहले करसोग थाना प्रभारी मामले की जांच कर रहे थे। लेकिन हत्या या आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए अब एसआईटी की टीम जांच को आगे बढ़ाएगी।

विज्ञापन



इसकी पुष्टि एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने की है। इस टीम में डीएसपी सुंदरनगर के अलावा कुछ और अधिकारी भी शामिल रहेंगे। उधर, बीओ समेत पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जिसमें बीओ समेत पांचों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं मामले में पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।  

विज्ञापन

12 देवदार के पेड़ों समेत 168 ठूंठ, 47 स्लीपर अब तक बरामद

forest guard murder case three day police remand to five accused

वन रक्षक होशियार सिंह की बीट में विभाग की टीम ने मंगलवार को 61 और ताजे ठूंठ बरामद किए है। इनमें 12 देवदार के पेड़ भी शामिल है। इसके अलावा लाखों रुपए की लागत के 22 स्लीपर भी बरामद किए हैं। सोमवार को टीम ने इस बीट में 68 ठूंठ व 25 स्लीपर बरामद किए थे।

बीट में अब तक बरामद कुल ठूंठ की संख्या 168 पहुंच गई। वहीं, दो दिनों में कुल 47 स्लीपर बरामद किए गए हैं। जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही हैं। वहीं होशियार ने अपनी डायरी में 200 पेड़ों के कटान की बात कही है।

उच्चस्तरीय कमेटी ने सेरी कटांडा बीट को तीन चरणों में बांट दिया गया है। हर एक डीएफओ को एक एक जांन का जिम्मा सौंपा गया है। इसमें लोटरा-1, लोटरा -2 और गुरजुन का जंगल शामिल है। पंद्रह तक यह टीम आला अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed