फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   firing at ponta sahib.

जेसीबी से तोड़ी दुकानें, रोकने पर हुई फायरिंग

Tue, 07 Apr 2015 08:35 AM IST
Updated Tue, 07 Apr 2015 08:35 AM IST
विज्ञापन
firing at ponta sahib.

हिमाचल के पांवटा-नाहन एनएच-72 पर देर रात जेसीबी व हायड्रा लेकर आए लोगों ने जमकर तोड़फोड़ कर डाली। दुकानें टूटने की आवाज सुनकर दुकान में सो रहे दो युवकों ने रोकने के प्रयास भी किए। लेकिन एक व्यक्ति ने रिवाल्वर से फायंरिंग शुरु कर दी।

विज्ञापन


फायरिंग से सहमे दोनों युवकों ने भाग कर जान बचाई। इसके बाद दुकान में रखा लाखों के सामान को क्षतिग्रस्त किया गया। पीड़ितों ने इसकी शिकायत पांवटा पुलिस थाने में कर दी गई है। शिकायतकर्ता अजय शर्मा व विजय कुमार पुत्र केवल कृष्ण निवासी हरिओम कालोनी पांवटा का कहना है कि पिछले 13 वर्षों से भोले पाल, निर्मला देवी पत्नी जगपाल एवं निशांत से 3 दुकानें किराए पर ली हैं।
विज्ञापन


इन दुकानों का कोर्ट से स्टे लिया है। रविवार रात करीब 12.45 बजे दर्जनों लोग जेसीबी व हायड्रा मशीन लेकर दुकान तोड़ने पहुंचे। दुकान में अजय शर्मा के दो पुत्र सो रहे थे। जैसे की दुकान की दिवारें तोड़ने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भागकर बचाई जान

firing at ponta sahib.

युवकों ने उठकर विरोध किया। इतने में एक आरोपी ने रिवाल्वर निकाल कर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद दोनों युवक ने डरकर मौके से भागकर अपने परिजनों को सूचित दिया। दुकान में तोड़फोड़ कर करीब 35 डिजीटल कैमरे व काउंटर उखाड़ कर बाहर फेंक दिया।

कलर लैब में लगी मशीन, फोटो कैमिकट, सीडी, एलबम, पेपर तथा तैयार एलबम नष्ट कर दिया गया। कुछ हमलावर लोगों को पीड़ित दोनों युवकों को पहचान लिया है। हमले के दौरान रात को मौके पर मौजूद जेसीबी एचपी-17-0150 तथा हायड्रा मशीन एचपी-17डी-0794 बारे में पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवा दी है।

डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा ने पुष्टि कर कहा कि भोले पाल पुत्र राम चंद्र, निर्मला देवी पत्नी जगपाल, निशांत पुत्र जगपाल एवं बाला पत्नी भोले पाल व अन्य के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed