जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर जिले के गांव नंद बैहला में दो परिवारों में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। इसमें दोनों की तरफ से 6 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं उपचुनाव को लेकर आचार संहिता के दौरान हुई इस वारदात से पुलिस और जिला प्रशासन भी चौकस हो गई है।
गांव नंद बैहला के रसपाल सिंह पुत्र नसीब सिंह ने पुलिस थाना कोट में शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह पांच जून को अपने खेतों में काम कर रहा था तो हथियार बंद कुछ लोग जिनके पास तलवारें, रॉड और राइफल लेकर मौके पर पहुंचे और उनके परिवार पर
हमला कर दिया। इसमें इसमें उसके परिवार के कई सदस्य बुरी तरह से घायल हो गए। थाना कोट ने आईपीसी की धारा 147,148,149, 323, 506 और आर्म्ड एक्ट (25-54-59) के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
छह लोग हुए घायल
कोट थाना के तहत गांव नंद बैहला के मक्खन सिंह सुपुत्र प्रेम सिंह ने भी मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में मक्खन सिंह ने बताया है कि जब वह खेतों में काम कर रहा था तो कुछ व्यक्तियों ने उस पर मामला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 147,148,149,323, 324 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी नयनादेवी बलदेव दत्त ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते दो परिवारों में मारपीट हुई है। इसमें छह लोग घायल हुए हैं। सीएचसी नयनादेवी में घायलों का उपचार चल रहा है। एक महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
तहसीलदार स्वारघाट जसपाल ने बताया कि इलाके में जिला परिषद के उप चुनाव की प्रक्रिया के चलते आदर्श आचार चुनाव संहिता लगी हुई है। इस मामले के ध्यान में आते ही तहसीलदार स्वारघाट जसपाल ने डीएसपी श्रीनयना देवी बलदेव दत्त से सुरक्षा प्रबंधों को लेकर चर्चा की।