फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fifteen lakh ruppes cash recovered from car in shimla

बैरियर पर चैकिंग के दौरान कार से मिला 15 लाख का कैश, पुलिस ने जब्त की रकम

Tue, 24 Oct 2017 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/नेरवा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/नेरवा Updated Tue, 24 Oct 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
fifteen lakh ruppes cash recovered from car in shimla

चौपाल के रोहाना बैरियर पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान यूके नंबर की एक मारुति कार से 15 लाख रुपये कैश पकड़ा। कार चालक का नाम परमानंद जोशी बताया जा रहा है और यह मंधोल त्यूणी देहरादून का रहने वाला है। वह खुद को पीएनबी बैंक का मैनेजर बता रहा है। 

विज्ञापन


लेकिन पैसों से संबंधित कोई भी कानूनी दस्तावेज पुलिस को नहीं बता पाया। लिहाजा पुलिस ने पैसा सीज कर लिया है और आयकर विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई है। परमानंद जोशी से कहा गया है कि वह मंगलवार तक कानूनी दस्तावेज दिखाकर पैसा ले जा सकते हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार को रोहाना बैरियर पर चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान एक मारुति कार से यह पैसा मिला। कार में केवल चालक ही था। उसने पुलिस को बैंक का पहचान पत्र भी दिखाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भेजा जा रहा था पैसा

fifteen lakh ruppes cash recovered from car in shimla

उसने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह एक बैंक से यह पैसा निकाल कर दूसरी शाखा में जमा करवाने जा रहा है। लेकिन जब पुलिस ने इससे संबंधित कानूनी दस्तावेज मांगे तो उसके पास नहीं थे। 

हिमाचल में विधानसभा चुनाव की वजह से आचार संहिता लगी हुई है और कोई भी व्यक्ति पचास हजार से ज्यादा नकदी लेकर साथ नहीं चल सकता। अगर किसी को पैसा ले जाना है तो उससे संबंधित सारे दस्तावेज साथ चाहिए। 

पैसा कहां से आया और कहां ले जाया जा रहा है। डीएसपी संतोष शर्मा ने कहा कि कहीं यह पैसा चुनाव के लिए तो नहीं ले जाया जा रहा था, इस दिशा में भी जांच चल रही है।

​उधर, एसपी शिमला सौम्या सांबशिवन ने कहा कि 15 लाख सीज कर दिया गया है और आयकर विभाग को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और संबंधित व्यक्ति से पैसों से संबंधित दस्तावेज लाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed