{"_id":"5fdcaef95fa20b384b1022ac","slug":"fake-degree-case-agent-arrested-from-jammu-sent-on-seven-days-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी डिग्री मामला: जम्मू से एजेंट गिरफ्तार, सात दिन की रिमांड पर भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्जी डिग्री मामला: जम्मू से एजेंट गिरफ्तार, सात दिन की रिमांड पर भेजा
Fri, 18 Dec 2020 07:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 18 Dec 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
हिमाचल प्रदेश में मानव भारती विश्वविद्यालय के बहुचर्चित फर्जी डिग्री मामले में एसआईटी ने जांच तेज करते हुए जम्मू से एक एजेंट को गिरफ्तार किया है। एजेंट को सोलन की अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस के मुताबिक मनु जंवाल नाम का व्यक्ति मानव भारती विवि को दाखिले दिलवाता था और इसकी एवज में कमीशन लेता था। इस मामले में गठित एसआईटी ने बीते रोज उसे जम्मू से गिरफ्तार किया। जहां से उसे सोलन लाया गया और शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
एसपी सोलन अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अभी तक इस फर्जीवाड़े में विवि के मालिक राजकुमार राणा समेत 24 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस अब यह पता लगाएगी कि गिरफ्तार किए गए आरोपी मनु जंवाल की इस पूरे मामले में क्या भूमिका रही है। साथ ही उसके तार और कहां-कहां जुड़े हैं। पुलिस ने इन सब पहलुओं पर अपनी जांच तेज कर दी है। एसआईटी की चार टीमें जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र समेत बिहार में जांच कर रही है।
विज्ञापन