फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fake currency racket at himachal

सावधान! कहीं आपकी जेब में तो नहीं नकली नोट

Tue, 23 Sep 2014 08:07 AM IST
Updated Tue, 23 Sep 2014 08:07 AM IST
विज्ञापन
fake currency racket at himachal

हिमाचल में नकली नोट के गिरोह का पदाफर्श हुआ है। सदर थाना क्षेत्र नाहन में एक हजार का नकली नोट चलाते दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वे पिछले तीन माह में एक हजार के 28 नकली नोट मार्केट में चला चुके थे।

विज्ञापन


29वां नोट चलाने के प्रयास में धरे गए। पुलिस ने उनसे 1000 का एक और नकली नोट बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि एक हजार का नोट चलाने के एवज में उन्हें 100 रुपये कमीशन मिलती थी। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को पुरुषोत्तम दास तोमर निवासी ढाबों मोहल्ला नाहन ने थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाई कि रविवार शाम को करीब आठ बजे एक बिहारी मूल का लड़का उसकी दुकान पर 1000 रुपये का नोट लेकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कुछ सामान खरीदा और बकाया मांगा। उसके पास चेंज नहीं थी। उसने पड़ोसी से खुले पैसे मांगे तो पता चला कि नोट नकली है। संदेह होने पर कच्चा टैंक पुलिस चौकी को सूचित किया।

छोटे दुकानदारों के पास चलाते थे नकली नोट

fake currency racket at himachal

पुलिस ने आरोपी युवक अनिल कुमार निवासी करामुआ जिला बेतिया (बिहार) के कमरे से एक हजार का एक और नकली नोट बरामद किया। कमरे में उसका एक अन्य साथी हरिंद्र कुमार निवासी करामुआ को भी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ठाकुर ने धारा 489 बी एवं सी के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नकली नोटों की खेप लाने वाला कौन है, पड़ताल के लिए टीम लगाई गई है।

सदर थाना प्रभारी लायकराम सिसोदिया ने बताया कि गिरफ्तार अनिल कुमार और हरिंद्र को गिरोह के सरगना ने पिछले महीने एक-एक हजार के 30 नकली नोट थमाए थे।

इन्हें 3000 कमीशन मिलनी थी। गिरफ्तार युवकों के अनुसार वह 1000 रुपये के नकली नोट सब्जी वाले एवं छोटे दुकानदारों के पास चलाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed