कॉलेज छात्रा को छेड़ने वाले का हुआ बुरा अंजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज छात्रा से अश्लील बातें करना और उससे छेड़खानी करना एक सिरफिरे आशिक को महंगा पड़ गया। कॉलेज के भीतर जाकर छेड़छाड़ कर रहे इस मजनू की कॉलेज के छात्रों ने जमकर धुनाई कर डाली।
इसे छात्राओं ने जूते चप्पलों तक से मारा डाला। बाद में इसे पुलिस के हवाले किया गया। मामला हिमाचल के ऊना कॉलेज का है। पुलिस के अनुसार उपमंडल बंगाणा की एक छात्रा से ये युवक छेड़छाड़ कर रहा था।
बाद में पुलिस ने आरोपी को धर दवोचा। इसके खिलाफ ऊना और बंगाणा थाने में अलग-अलग दो मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी की शिकायत छात्रा ने तीन दिन पहले बंगाणा पुलिस थाने में भी करवाई थी।
कॉलेज तक किया पीछा, की छेड़खानी
पुलिस के अनुसार आरोपी प्रमोद कुमार छात्रा को फोन पर अश्लील बातें करके परेशान करता था। वीरवार को छात्रा ऊना कालेज में गई हुई थी कि प्रमोद कुमार कालेज में पहुंचकर उससे छेड़छाड़ करने लगा। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
जब तक पुलिस पहुंचती तब तक कालेज के छात्रों ने मनचले की अच्छे से धुलाई कर डाली। ऊना की पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर उसके खिलाफ ऊना थाने में एफआईआर दर्ज कर दी। बाद में आरोपी को बंगाणा थाना के हवाले कर दिया।
बंगाणा थाना के थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 354 डी एवं 506 आईपीसी धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।