{"_id":"d6a6e0abd0e51479466f8f43e8c54303","slug":"election-commission-notice-to-the-chief-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 02 Apr 2014 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन सेवानिवृत्त अफसरों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
इस मामले में प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने सूबे के मुख्य सचिव से जवाब तलब किया।
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) की ओर से शिकायत की गई थी कि मुख्यमंत्री कार्यालय को तीन सेवानिवृत्त आईएएस अफसर चला रहे हैं।
इनकी ओर से लगातार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। इसके साथ ही इन अफसरों पर अन्य कई आरोप लगाए गए थे।
इसका संज्ञान लेते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से मंगलवार को ही प्रदेश के मुख्यसचिव को नोटिस भेजा गया है।
इस मामले में तीन दिन के भीतर आख्या तलब की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के प्रवक्ता नीरज शर्मा ने इसकी पुष्टि की।