{"_id":"b2dc18c0cf6a9035f366e3f225c55080","slug":"due-to-short-circuit-readymade-garments-store-turn-to-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाट सर्किट से रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाट सर्किट से रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान राख
बयूरो/ अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
Updated Tue, 15 Apr 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल नालागढ़ के किरपालपुर में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में मंगलवार सुबह अचानक लगने से दुकान में करीब 15 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दूकान के भीतर रखा सामान, फर्नीचर व फिटिंग का सामान जला।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही दमकल विभाग नालागढ़ की दो गाड़ियों में टीमें मौके पर पहुंची और 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक नालागढ़ बद्दी हाइवे पर किरपालपुर में बलदेव सिंह पुत्र तेलू सिंह निवासी गांव मांगेवाल, पंजाब यहां अपनी रेडीमेड की दुकान चलाता है। मंगलवार सुबह करीब 6:10 बजे दमकल विभाग नालागढ़ को सूचना मिली कि इस दुकान में आग लग गई है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही सब फायर आफिसर खेम सिंह, लीडिंग फायरमैन कर्मचंद, जियालाल, फायरमैन पिंदर सिंह, जोगिंद्र सिंह, गृहरक्षक रामगोपाल, गुरमीत सिंह, चालक बलदेव व कृष्ण चंद दो वाहनों सहित मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया और आसपास की करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति को जलने से बचाया गया।
दमकल विभाग नालागढ़ के प्रभारी सुदर्शन गौड़ ने कहा कि दुकान पूरी तरह से जल गई है और करीब 15 लाख का नुकसान का अनुमान है। उन्होंने कहा कि दमकल कर्मियों ने आसपास की अन्य दुकानों व मकानों को आग से बचा लिया है।