{"_id":"5d309d4a8ebc3e6d1d71d03b","slug":"drunken-laborers-killed-their-companion-in-rohru-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत्त मजदूरों ने अपने साथी को मौत के घाट उतारा, अर्धनग्न हालत में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नशे में धुत्त मजदूरों ने अपने साथी को मौत के घाट उतारा, अर्धनग्न हालत में मिला शव
Thu, 18 Jul 2019 09:54 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 18 Jul 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला जिले के रोहड़ू के पटसारी में शेखल पुल के पास पब्बर नदी के किनारे एक नेपाली युवक की उसके साथियों ने हत्या कर दी। बुधवार रात नशे की हालत में आपस में कहासुनी होने पर आरोपियों ने रॉड से युवक पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक और आरोपी एक ठेकेदार के पास मजदूरी करते हैं। गुरुवार सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शेखल पुल के पास पब्बर नदी के किनारे सुरेश का शव अर्धनग्न हालत में मिला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कुछ नेपाली मजदूर पब्बर नदी के किनारे अलग-अलग टेंट में रहते थे। उनमें से एक नेपाली मजदूर बुधवार को रोहड़ू किसी काम से गया था। शाम को वापसी के बाद करीब चार बजे उसने अपने टेंट में साथियों के साथ मिलकर शराब पी।
विज्ञापन
इसी दौरान शराब के नशे में उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बीच बात काफी बढ़ गई और शराब के नशे में धुत्त मजदूरों ने सुरेश कुमार के सिर पर रॉड से हमला किया। हमले में सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान सुरेश कुमार (36) पुत्र विजय जोशी सांव कुईन वार्ड नंबर 3 तहसील ताता पानी जिला सुरखेत आंचल भैरी नेपाल के तौर पर हुई है। मामले की सूचना के बाद गुरुवार को सुबह पुलिस ने शेखल पुल के पास पब्बर नदी के किनारे सुरेश का शव अर्धनग्न हालत में बरामद किया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हत्या के आरोप में दो मजदूरों को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी रोहड़ू विकास शर्मा के अनुसार पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को सरस्वतीनगर के पास गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मजदूर भागने की ताक में थे।