{"_id":"5ac645f54f1c1bcd618b5be4","slug":"drug-smuggling-case-una-former-siu-in-charge-health-deteriorated-after-suspension","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्करी मामले में सस्पेंड होने के बाद पूर्व एसआईयू प्रभारी की बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशा तस्करी मामले में सस्पेंड होने के बाद पूर्व एसआईयू प्रभारी की बिगड़ी तबीयत
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा के सौदागरों की मदद करने के आरोप में फंसे पूर्व एसआईयू इंचार्ज बृज भूषण की अचानक ही तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उन्हें ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हैड कांस्टेबल बृजभूषण की तबीयत नशा तस्करी मामले में निलंबित होने के बाद वीरवार शाम को अचानक ही बिगड़ गई। जिनको गंभीर हालत में उपचाराधीन करवाया गया।
विज्ञापन
पुलिस जांच के दौरान बृज भूषण पर आरोप है कि वह नशे के सौदागरों से चार हजार रुपये प्रतिमाह लेते थे। जब इसका खुलासा हुआ तो देर शाम को उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
सीने में दर्द होने के चलते इसे हार्ट अटैक के साथ भी जोड़ा जा रहा है। उधर, सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि पीड़ित को अस्पताल में उपचार दिया गया है। चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है।