डीएसपी समेत पुलिस कर्मियों को कार से कुचलने की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से रामपुर क्षेत्र के लिए हेरोइन की खेप लेकर आ रहे महिंद्रा टीयूवी-300 कार के चालक ने नाके पर डीएसपी और पुलिस कर्मियों को कुचलने की कोशिश की और मौके से फरार हो गया।
नशा तस्करी की गुप्त सूचना पर कुमारसैन थाने के तहत सैंज क्षेत्र के लूहरी-सैंज मार्ग पर नाका लगाया गया था। घटना शुक्रवार देर शाम की है। पुलिस ने गाड़ी और मालिक का पता लगा लिया है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने पुलिस थाना कुमारसैन में मामला दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी रविंद्र नेगी इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर शाम गुप्त सूचना मिली कि दिल्ली से रामपुर क्षेत्र के लिए हेरोइन की बड़ी खेप लाई जा रही है।
पूरी टीम पर कार चढ़ाकर भागने की फिराक में था चालक
सूचना मिलते ही डीएसपी ने जवानों के साथ नाका लगाकर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। कार जैसे ही नाके के पास पहुंची तो चालक को रुकने का इशारा किया।
लेकिन चालक पूरी टीम पर कार चढ़ाकर भागने की फिराक में था। इस घटना में डीएसपी और पुलिस कर्मी बाल बाल बच गए। डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि कार में एक से डेढ़ किलोग्राम तक हेरोइन लाने की सूचना थी।
फिलहाल कार मालिक का पता निकाल लिया गया है। कार करसोग आरएलए में तेज राम के नाम से पंजीकृत हुई है और लूहरी के साथ दलाश गांव के आसपास की है।