{"_id":"5d31d9cd8ebc3e6c9568dbe2","slug":"driver-rolled-vehicle-on-police-sub-inspector-in-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रुकने को कहा तो सब इंस्पेक्टर पर ही चढ़ा दी गाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस ने रुकने को कहा तो सब इंस्पेक्टर पर ही चढ़ा दी गाड़ी
Fri, 19 Jul 2019 08:25 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 19 Jul 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी जिले के लुनापानी के पास गश्त के दौरान एक वाहन चालक ने पुलिस के सब इंस्पेक्टर पर गाड़ी चढ़ा दी। सब इंस्पेक्टर के पांव में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर जनेश्वर ठाकुर पुत्र रवि सिंह गांव नई डाकघर जबोठी तहसील रोहड़ू जिला शिमला ने बल्ह थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
शिकायत के अनुसार गुरुवार देर रात गश्त के दौरान वह अपने जवानों के साथ लुनापानी के पास थे।
उसी समय एक पिकअप आई, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया गया। लेकिन गाड़ी चालक ने मौके से वाहन भगा दिया। पुलिस ने शक होने पर गाड़ी का पीछा किया।
जब पुलिस ने पेट्रोल पंप बगला के पास पिकअप को रोकने की कोशिश तो गाड़ी चालक ने वाहन को सब इंस्पेक्टर के पांव पर ही चढ़ा दिया। जिससे वह घायल हो गया। घायल का आस्था अस्पताल चक्कर में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
वाहन चालक की पहचान चेतन शर्मा उर्फ मनु पुत्र जीवन लाल गांव डाकघर ऊरला तहसील पद्धर जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है। बल्ह के थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन