फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   degree fraud case, bsp leader arrested

बीएड डिग्री फर्जीवाड़े में बसपा नेता गिरफ्तार

Mon, 07 Jul 2014 10:09 AM IST
Updated Mon, 07 Jul 2014 10:09 AM IST
विज्ञापन
degree fraud case, bsp leader arrested

हिमाचल के जिला ऊना में पुलिस ने फर्जी डिग्री जारी करवाने के आरोप में बसपा नेता मुकेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। चौधरी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। एसपी अनुपम शर्मा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हरोली के भदसाली इलाके के एक स्कूल में बतौर शिक्षक सेवाएं देने के बाद डिग्री जाली पाए जाने पर शिक्षिका को नौकरी से हटाया दिया था।

जांच में सामने आ रहा है कि यह डिग्री बसपा नेता ने जारी करवाई। इसके बाद शिक्षिका ने बीते वर्ष नौकरी से हाथ धोने के बाद मुकेश चौधरी के खिलाफ हरोली पुलिस के पास शिकायत की थी।
विज्ञापन

जांच में फर्जी निकली थी डिग्री

degree fraud case, bsp leader arrested

पुलिस तक मामला पहुंचने से पहले शिक्षा विभाग ने भी डिग्री की सत्यता की जांच कराई तो डिग्री फर्जी पाई गई थी। शिक्षिका को नौकरी से हटाने के बाद शिक्षिका ने मामला दर्ज कराया।

अब पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए मुकेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। चौधरी ने 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर हरोली से चुनाव लड़ा था।

एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि चौधरी से पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed