डेढ़ साल की मासूम को मिली दर्दनाक मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्संग भवन संजौली के समीप एक निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे मजदूरों पर अचानक मलबा गिर गया। इसमें पांच मजदूर और दो बच्चे मलबे में दब गए। इनमें से डेढ़ साल की बच्ची हेमंती की मलबे में दबने से मौत हो गई। यह यहां काम कर रहे मजदूर सुनील की बेटी थी। सभी मजदूर झारखंड के रहने वाले हैं। मलबा गिरते ही तत्काल स्थानीय लोगों और पुलिस ने दबे लोगों को बचाने का काम शुरू किया।
अग्निशमन दस्ते के मौके पर आने से राहत कार्य में तेजी आई। मलबे में पूरी तरह से दब चुके मजदूर मोहन कुमार, महिला मजदूर सुषमा और मजदूर श्रीकांत के तीन साल के बेटे सूरज को उपचार के लिए तत्काल आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया। सभी घायलों की हालत स्थिर है, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने कहा कि केवल एक डेढ़ साल की बच्ची की मौत हुई है।
स्थानीय लोगों की मदद से बच पाई बाकी जाने
हादसा सोमवार को शाम करीब पांच बजकर पांच मिनट पर हुआ। घायल मोहन कुमार ने अमर उजाला को बताया कि सभी मजदूर मौके पर टाई बीम की कटिंग का काम कर रहे थे। बच्चे डंगे के नीचे खेल रहे थे, तभी अचानक ऊपर का ड़ंगा ढह गया और उसमें बच्चे और कुछ मजदूर दब गए।
चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए। घटनास्थल पर लोगों का हजूम उमड़ पड़ा। सभी एक जुट होकर मदद के लिए आगे आए। शाम 5:45 पर सभी लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया था। इन्हें आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया।