फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dead body found at sirmaur.

संदिग्ध हालत में मिला व्यक्ति का शव

Tue, 05 Apr 2016 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुर (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुर (सिरमौर) Updated Tue, 05 Apr 2016 10:24 AM IST
विज्ञापन
dead body found at sirmaur.
अभी तक उसकी मौत का खुलासा नहीं हो पाया है जिसके चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेज दिया गया है।

जिला सिरमौर के सिंघपुरा पुलिस चौकी के तहत गिरिपार खोड़ोवाला गांव में संदिग्ध हालत में एक 40 वर्षीय स्थानीय व्यक्ति का शव मिला है। अभी तक उसकी मौत का खुलासा नहीं हो पाया है जिसके चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेज दिया गया है।

विज्ञापन


डीएसपी भीष्म ठाकुर ने शव मिलने की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार खोडोवाला निवासी मृतक राजकुमार पुत्र सुखदेव सिंह जोकि पांवटा के एक निजी स्कूल में बस चालक था। रात करीब 11 बजे घर पहुंचा तथा घर की ऊपरली मंजिल में सो गया।
विज्ञापन


लेकिन सुबह करीब साढ़े 7 बजे एक महिला ने परिजनों को सूचना दी कि आपके ट्यूबवेल के पास कोई एक व्यक्ति केवल अंडर बियर पहने हुए की स्थिति में पड़ा हुआ है। मौके पर देखने गए परिजन तथा गांव के लोगों ने वह शव राजकुमार का पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पीछे पत्नि तथा दो बेटियां व एक बेटा छूट गया है। इस बारे परिजनों एवं ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने  बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद की मौत के कारणों का खुलासा हो सकता है।


पांवटा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए तीन सदस्य डॉक्टरों की टीम गठित की गई थी जिसमें डॉक्टर संजीव सहगल, डॉ. कमाल पासा एवं डॉ.एके सिंह शामिल थे, जिन्होंने निर्णय लिया कि संदिग्ध मौत का पोस्टमार्टम शिमला में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed