फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Daughter-in-law viral SC's certificate of Father in law on Facebook, case registered

बहू ने फेसबुक पर वायरल कर दिया ससुर का अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, केस दर्ज

Sat, 29 Aug 2020 05:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Aug 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law viral SC's certificate of Father in law on Facebook, case registered
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल पुलिस थाना सदर में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। ससुर ने अपनी बहू के खिलाफ फेसबुक और व्हाट्सऐप समेत अन्य सोशल मीडिया पर उनकी जाति प्रमाण पत्र डालने और उन्हें नीच जाति का बताकर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। किशोरी लाल निवासी गांव सालन डाकघर करेर उप तहसील भोटा ने आरोप लगाया है कि बहू वर्षा ने उनके बेटे के मोबाइल पर व्हाट्सऐप संदेश भेजा, जिसमें लिखा कि यह नीच जाति से संबंध रखते हैं।

विज्ञापन


पैतृक निवास जिला कांगड़ा के अधिकारियों से जाति प्रमाण पत्र हासिल करके व्हाट्सऐप और फेसबुक के जरिए समाज में इनकी जाति से संबंधित प्रचार करना शुरू कर दिया। 17 अगस्त को इस प्रमाण पत्र को सोशल मीडिया में डालकर बदनाम करने की कोशिश की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम और सूचना एवं तकनीकी अधिनियम के तहत मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed