{"_id":"6a9dc2df8c6c3a16be064fc1","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-158287-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आठ नलकूपों और निर्माणाधीन मकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आठ नलकूपों और निर्माणाधीन मकान में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रटौल। चोरों ने शनिवार रात ढिकौली गांव में आठ नलकूपों से केबल, स्टार्टर, मोटर और कृषि यंत्र चोरी कर लिए। इसके अलावा रटौल में ढिकौली मार्ग पर कासिम के निर्माणाधीन मकान से लाखों रुपये का सरिया समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।
ढिकौली गांव के बेद सिंह, मदन, राज्यपाल, किरनपाल, हरपाल, नारायण और अनिल समेत आठ किसानों के नलकूपों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सभी नलकूपों से कटआउट, केबल, फावड़े, कीटनाशक समेत अन्य सामान चोरी किया गया। रविवार की सुबह खेतों में काम करने गए किसानों को चोरी का पता चला। किसानों ने चांदीनगर थाने में तहरीर देकर चोरों को गिरफ्तार करने और गश्त बढ़ाने की मांग की।
रटौल निवासी कासिम ने बताया कि वह ढिकौली मार्ग पर नाज फार्म हाउस के सामने मकान का निर्माण करा रहे हैं। वह शनिवार शाम निर्माणाधीन मकान को देखने गए तो गेट का ताला टूटा हुआ मिला। छत पर जाकर देखा तो वहां से सरिया, 10 क्विंटल गेहूं और बिजली की फिटिंग के तार चोरी मिले। वहां खड़े ट्रैक्टर को खोलकर उपकरण भी चोरी मिले, जिसकी कीमत दो लाख रुपये से ज्यादा है। इस मामले में सीओ रोहन चौरसिया का कहना है कि दोनों मामलों की जांच कराई जा रही है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सचिवालय से कंप्यूटर और दस्तावेज चोरी
अमीनगर सराय। फतेहपुर गांव की प्रधान मीनाक्षी ने बताया कि शुक्रवार शाम पंचायत सचिवालय को बंद कराकर घर चली गई थीं। अगले दिन सचिवालय पर पहुंचीं तो मुख्य दरवाजे का ताला खुला हुआ मिला और अंदर से कंप्यूटर, कई फाइलों समेत अन्य दस्तावेज चोरी मिले। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने जांच की और कई लोगों से पूछताछ भी की। इसमें जांच अधिकारी अमित कुमार का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।