{"_id":"6a9dc213df0a97072304d4b0","slug":"grp-nabs-mobile-thief-at-station-recovers-four-phones-jind-news-c-199-1-sroh1006-159788-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जीआरपी ने स्टेशन पर मोबाइल चोर दबोचा, चार फोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जीआरपी ने स्टेशन पर मोबाइल चोर दबोचा, चार फोन बरामद
विज्ञापन
जीआरपी ने स्टेशन पर मोबाइल चोर दबोचा--आरोपी से पुलिस ने किए चार मोबाइल फोन बरामद--लालगढ
जींद। जीआरपी की जाखल और नरवाना चौकी की संयुक्त टीम ने एक चोर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरीशुदा चार मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
जीआरपी जाखल इंचार्ज नरेश कुमार रविवार सुबह अपनी टीम के साथ स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने स्टेशन पर एक संदिग्ध युवक को देखा जो पुलिस को देखकर स्टेशन पर खड़ी 14036 धौलाधार एक्सप्रेस में सवार हो गया। तभी ट्रेन नरवाना की तरफ रवाना हो गई।
उप निरीक्षक नरेश कुमार भी अपनी टीम के साथ ट्रेन में सवार हो गए और नरवाना चौकी इंचार्ज गुरमेल को मामले की सूचना दे दी। जैसे ही ट्रेन नरवाना पहुंची तो युवक ट्रेन से कूदकर भागने लगा लेकिन जीआरपी की संयुक्त टीम ने आरोपी को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना नाम फतेहाबाद जिला के गांव समैण निवासी विकास बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी किए गए चार मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपी ने अवध-असम एक्सप्रेस से मोबाइल चोरी किए थे और जाखल में बेचने के लिए जा रहा था।
वर्जन
पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर उसके कब्जे से चोरी किए चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस चोरी किए गए मोबाइल फोन के मालिकों का पता लगा रही है ताकि उनको मोबाइल फोन दिए जा सकें। -नरेश कुमार, इंचार्ज, जीआरपी चौकी जाखल