फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Teenager drowns in Basha Nala

Raebareli News: बसहा नाला में डूबने से किशोर की मौत

Mon, 07 Sep 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 07 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowns in Basha Nala
खीरों क्षेत्र में रविवार को किशोर की मौत के बाद गमगीन परिवारीजन। 
खीरों। नयाखेड़ा मजरे धुराई गांव निवासी महेंद्र कुमार (16) की रविवार को बसहा नाला में डूबने से मौत हो गई। बेटे की मौत से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन


गांव निवासी महेंद्र कुमार पुत्र रामशंकर गौतम पाहो गांव स्थित जनता इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। मां प्रेमा ने बताया कि रविवार को छुट्टी होने के कारण महेंद्र सुबह करीब 9:30 बजे कपड़े धोने के बाद खेतों में जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह गांव के ही नौ वर्षीय किशोर बादल के साथ बसहा नाला पुल के पास नहाने चला गया। नहाते समय महेंद्र गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगा। यह देखकर बादल ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


मां के मुताबिक पड़ोसी गांव शंकरखेड़ा के लोगों ने मौके पर पहुंचकर महेंद्र को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ. पीके श्रीवास्तव ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, बेटे की मौत की सूचना पर मां प्रेमा कई बार रोते-रोते बेहोश हो गईं। बड़ी बहन निशा, छोटी बहन निहाली समेत अन्य परिजन व रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। मृतक किशोर के पिता रामशंकर, बड़े पुत्र जितेंद्र के साथ अहमदाबाद में नौकरी करते हैं। उन्हें फोन से घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी। पीड़ित परिवार को शीघ्र सहायता राशि दिलाने का प्रयास किया जाएगा। खीरों थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि नाला में डूबने से किशोर की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed