{"_id":"6a9dc39f81327b34e6078acd","slug":"bank-employee-saved-after-attempting-to-jump-into-canal-raebareli-news-c-101-1-slko1031-166851-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: नहर में कूदने गई बैंककर्मी को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: नहर में कूदने गई बैंककर्मी को बचाया
Mon, 07 Sep 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। मानसिक तनाव के कारण महिला बैंक कर्मी शनिवार रात खुदकुशी के लिए शारदा सहायक नहर पहुंच गई सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर उन्हें बचा लिया। जांच में पता चला कि पैसा देने समेत अन्य मदद करने के बाद भी परिवार वाले उनका सम्मान नहीं करते हैं। इसलिए खुदकुशी की योजना बनाई।
गनीमत रही कि पुलिस मौके पहुंच गई। कानपुर नगर की रहने वाली 23 वर्षीय युवती शहर के आईटीआई स्थित भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क के पद पर तैनात हैं। रात करीब सात बजे मिल एरिया थाने से कुछ दूरी पर निकली शारदा सहायक नहर के पास पहुंच गई। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी किरन भास्कर ने टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और बैंककर्मी को समझाकर नहर में कूदने से रोका।
इसके बाद बैंककर्मी को थाने लाया गया। उनके परिजनों को बुलाया गया। जांच में पता चला है कि परिवार में युवती इकलौती कमाने वाली है। उनके पिता गंभीर बीमारी के चपेट में हैं। वह अपने परिवार का ख्याल रखती हैं। इसके बावजूद परिवार वाले युवती का सम्मान नहीं करते हैं। इस वजह से वह मानसिक रूप से बीमार रहती थीं। मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि युवती को समझाकर घर भेज दिया गया।