{"_id":"576ff68a4f1c1bc97379aa3f","slug":"couple-beaten-unconscious-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, दंपत्ति को पत्थरों-डंडों से किया लहुलूहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, दंपत्ति को पत्थरों-डंडों से किया लहुलूहान
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
Updated Mon, 27 Jun 2016 10:12 AM IST
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल दंपति।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के बिलासपुर जिले के पुलिस थाना स्वारघाट के तहत पंचायत टाली-जकातखाना में दो सगे भाइयों के बीच में हुए खूनी संघर्ष में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्वारघाट लाया गया। जहां से उन्हें मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घवांडल भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव भटेड़ के ठाकुरदास और उसकी पत्नी निर्मला देवी अपने घर में काम कर रहे थे। ठाकुरदास के भाई मनसा राम, भाभी मोनिका देवी और भतीजा संजीव कुमार ने पत्थरों और डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट में ठाकुर दास के सिर व मुंह पर चोटें आई हैं और निर्मला देवी के सिर पर भी गहरे घाव हैं।
विज्ञापन
घायलों को 108 एंबुलेंस से प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्वारघाट लाया गया। जहां से उन्हें मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घवांडल भेज दिया गया है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी नयना देवी बलदेव दत्त ने बताया कि स्वारघाट पुलिस एएसआई रविंद्र सिंह की अगुवाई में घटनास्थल पर रवाना हो गई थी, लेकिन वहां पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन