फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cooperative bank manager dead body recovered from jungle after 22 days.

22 दिन बाद जंगल में मिला बैंक प्रबंधक का शव

Mon, 02 Nov 2015 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Mon, 02 Nov 2015 10:15 AM IST
विज्ञापन
cooperative bank manager dead body recovered from jungle after 22 days.

बिलासपुर जिला अस्पताल से अचानक लापता हुए बैंक प्रबंधक अमर नाथ का शव बिलासपुर से सटे ओयल इलाके के जंगल में बरामद किया गया है। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि इलाके में कोई व्यक्ति मृत पड़ा हुआ है। सदर थाना से पुलिस का एक दल तुरंत मौके पर पहुंचा और छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन


बैंक प्रबंधक की मृत्यु कैसे हुई? वह किसी हादसे का शिकार हुआ या फिर कारण कुछ और ही रहे। इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ एफएसएल को भी सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार 17 अक्तूबर को को-ऑपरेटिव बैंक की बम्म शाखा में तैनात बैंक प्रबंधक अमरनाथ को दिल का दौरा पड़ा था।
विज्ञापन


उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन 19 अक्तूबर की रात वह जिला अस्पताल से अचानक लापता हो गए। परिजनों ने सदर थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर भी उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि ओयल में एक व्यक्ति मृत पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त 22 दिन पहले लापता हुए बैंक प्रबंधक अमरनाथ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक बैंक प्रबंधक की मृत्यु कैसे हुई, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए कार्रवाई अमल में ला रही है। बताया जा रहा है कि शव काफी सड़ चुका था।


एएसपी मनमोहन सिंह ने शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रबंधक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने सेक्शन 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। पोस्टमार्टम के बाद सैंपल जांच के लिए एफएसएल को भी भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed