फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   College Student Robbed at Nahan, Two arrested.

कनपट्टी पर पिस्टल रख लूटा छात्र, एक घंटे में पकड़े गए लुटेरे

Tue, 11 Oct 2016 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Tue, 11 Oct 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
College Student Robbed at Nahan, Two arrested.

हिमाचल के नाहन शहर में शनिवार देर शाम राह चल रहे एक व्यक्ति को एयरपिस्टल दिखाकर दो युवकों ने लूटपाट की। बिना नंबर की बाइक पर सवार दोनों युवकों ने राहगीर का मोबाइल छीना और भाग निकले।

विज्ञापन


लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते लगभग एक घंटे बाद ही दोनों को दबोच लिया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और लूटपाट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


उधर, इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम संगड़ाह निवासी कॉलेज छात्र नरेंद्र अस्पताल से गुजर रहा था। आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप पहुंचते ही अचानक दो युवक बाइक पर आए और उसके सामने खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक युवक ने एक पिस्टल निकालकर उसकी कनपट्टी पर रख दी और कहा जो भी है उसे निकालकर हमारे हवाले कर दो। नरेंद्र के अनुसार उसके पास मोबाइल के अलावा कुछ नहीं था। दोनों शातिर मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

एक घंटे के भीतर पकड़े गए दोनों शातिर

College Student Robbed at Nahan, Two arrested.

नरेंद्र ने भी इसकी सूचना तुरंत गुन्नूघाट पुलिस चौकी को दी। चौकी के पुलिस कर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए शहर में नाकाबंदी कर दी। युवक को साथ लेकर बाइक की तलाश शुरू की गई। चौकी के प्रभारी मदन सिंह सहित कांस्टेबल सन्नी, एचसीसी राजेंद्र सिंह लूट का शिकार हुए नरेंद्र को साथ लेकर शहर में खोज अभियान पर निकले।

वारदात के करीब एक घंटे बाद ही पुलिस टीम ने नया बाजार में एवीएन स्कूल के समीप बिना नंबर की बाइक को रोक दिया। तलाशी के दौरान दोनों युवकों से एक एयरपिस्टल और चोरी किया हुआ मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान वाल्मीकि नगर निवासी 25 वर्षीय अक्षय व 20 वर्षीय कर्ण के रूप में हुई है। दोनों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। एसपी सौम्या साम्बशिवन ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 392, 34, और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ में पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने और कितनी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed