{"_id":"0241638aca15d54d706445c05c142f1e","slug":"cid-caught-narcotic-pills-from-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान करियाने की बिकता है नशा! ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान करियाने की बिकता है नशा!
ब्यूरो/अमर उजाला,ऊना
Updated Thu, 24 Jul 2014 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला ऊना में करियाने की दुकान से सीआईडी ने नशे की खेप बरामद की है। दुकान से नशीली गोलियां और अन्य मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
सीआईडी ने इस संबंध में मामला ड्रग इंस्पेक्टर को सौंप दिया है। सीआईडी के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि रक्कड़ कालोनी की किरयाने की दुकान में अवैध रूप से प्रतिबंधित दवाईयां बेचने का काम चल रहा है। सूचना मिलते ही सीआईडी ऊना ने दुकान में छापा मारा।
विज्ञापन
नशे के कैप्सूल और तंबाकू-गुटके के पैकेट बरामद किए हैं। पुलिस की गुप्तचर शाखा ने मामला ड्रग इंस्पेक्टर एवं फूड सेफ्टी ऑफिसर को सौंप दिया है।
सीआईडी को करियाना स्टोर में नशे का सामान बिकने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने वीरवार को दुकान में छापा मारा।
तलाशी के दौरान टीम को दुकान में रखे प्रतिबंधित स्पेसो प्रोक्सिवन के 135 कैप्सूल मिले। इसके अतिरिक्त दुकान से प्रतिबंधित गुटका और तंबाकू की पुड़ियां भी मिली हैं।
विज्ञापन
इसमें पंछी छाप के छह पैकेट, पत्ता छाप के 33, कुबेर तंबाकू के 6, चैनी खैनी के 6, शिखर गुटका के 8 पैकेट मिले हैं। ड्रग इंस्पेक्टर सन्नी कौशल ने कहा कि दुकानदार देवेंद्र के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है।