फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cheating with truck driver at humirpur

कनाडा में नौकरी के चक्कर में लुटाए 3.26 लाख

Wed, 16 Jul 2014 11:13 AM IST
Updated Wed, 16 Jul 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
cheating with truck driver at humirpur

हिमाचल के जिला हमीरपुर के बड़सर उपमंडल के तहत एक ट्रक चालक ठगी से शातिरों ने लाखों की ठगी कर डाली। कनाडा जाने के लालच में आकर ट्रक चालक ने सवा तीन लाख रुपये की गाढ़ी कमाई लुटा दी।

विज्ञापन


पहले तो आरोपी के लारे लप्पों में आकर चालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई। अब चालक ने पुलिस में ठगी की शिकायत दर्ज करवा दी है।

पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी पंजाब के फाजिल्का जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

कनाडा में डेढ़ लाख सैलरी का दिया झांसा

cheating with truck driver at humirpur

जानकारी के अनुसार दलगीर सिंह (58) पुत्र प्रभुदयाल निवासी कुलेहड़ा ट्रक चालक है। करीब दो वर्ष पहले दलगीर की मुलाकात संजीव कुमार पुत्र हरवंश लाल निवासी वार्ड नंबर 6 जलालाबाद, जिला फाजिल्का (पंजाब) से हुई।

संजीव कुमार ने दलगीर सिंह को कनाडा भेजने का झांसा दिया। कहा कि कनाडा में भी उसे गाड़ी चलानी पड़ेगी। उसे प्रतिमाह डेढ़ लाख रुपये वेतन दिया जाएगा। कनाडा जाने के लिए उसे 3 लाख 26 हजार रुपये देने होंगे।

शिकायतकर्ता ने पैसे इकट्ठे कर संजीव कुमार के खाते में डाल दिए। अभी तक उसे विदेश नहीं भेजा गया है और न ही पैसे वापस कर रहा है। पुलिस ने दलगीर सिंह की शिकायत पर संजीव कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी, जालजासी का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed