फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Out-of-control roadways bus hits truck, then crashes into divider; four injured, including a woman.

Ghaziabad News: बेकाबू रोडवेज बस ट्रक को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर से टकराई, महिला समेत चार घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Out-of-control roadways bus hits truck, then crashes into divider; four injured, including a woman.
मोदीनगर। सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बस। संवाद - फोटो : Samvad
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गिन्नी देवी महिला पीजी महाविद्यालय के सामने मंगलवार दोपहर एक बेकाबू रोडवेज बस किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर लगने से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक समेत चार यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की हापुड़ डिपो की बस को लेकर चालक धर्मेंद्र और परिचालक विनय प्रताप मंगलवार दोपहर हापुड़ से मोदीनगर जा रहे थे। मोदीनगर पहुंचने पर अधिकांश यात्री राज चौपले पर उतर गए। जैसे ही बस दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित गिन्नी देवी महाविद्यालय के सामने पहुंची तभी किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रहे ट्रक से बस टकरा गई। ट्रक से टकराने के बाद बस डिवाइडर से टकराई। हादसे में बस में सवार महिला रजनी निवासी मोदीनगर, चालक धर्मेंद्र व दो अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल यात्रियों को छुट्टी दे दी गई। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष ने घटना की तहरीर नहीं दी है। तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मोदीनगर। सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बस। संवाद

मोदीनगर। सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बस। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed