फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cheating case against ceo of airtel Sunil Bharti Mittal.

एयरटेल के CEO पर ठगी का एक और केस दर्ज

Sat, 03 Oct 2015 07:35 PM IST
Updated Sat, 03 Oct 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
cheating case against ceo of airtel Sunil Bharti Mittal.

नामी मोबाइल कंपनी एयरटेल के ग्रुप सीईओ पर अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज हुआ है। यह मुकदमा हिमाचल के ऊना में दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर ऊना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। भारती एयरटेल के सीईओ सुनील भारती मित्तल के खिलाफ ऊना की अदालत में मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी हो गए हैं।

विज्ञापन

पढ़ें, बेवजह काटा बैलेंस, एयरटेल के सीईओ मित्तल पर ठगी का केस दर्ज
विज्ञापन

जेएमआईसी ऊना अजय कुमार की अदालत ने शनिवार को एक उपभोक्ता की शिकायत पर मित्तल के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के आदेश दिए। गौर हो कि इससे पूर्व भी उपभोक्ता का बैलेंस काटने पर कंपनी के चेयरमैन के खिलाफ ऊना कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज हुआ है जिसकी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 एमबी डाटा शेष फिर भी काट लिया बैलेंस

cheating case against ceo of airtel Sunil Bharti Mittal.

ऊना निवासी उपभोक्ता रोहित शर्मा के अधिवक्ता मोहित शर्मा द्वारा अदालत में दी गई अर्जी में आरोप लगाया गया है कि उपभोक्ता रोहित शर्मा एयरटेल का थ्रीजी डाटा प्रयोग करता है। रोहित की सिम में 30 एमबी डाटा शेष था जबकि कंपनी ने मुख्य बैलेंस में से बिना वजह 28 रुपये काट लिए।

अदालत ने इस मामले में पुलिस को आईपीसी 403, 405, व 420 के अलावा इन्फोर्मेशन टेक्रालॉजी एक्ट 2000 की धारा 65 व 66 के तहत मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इससे पूर्व भी ऐसे ही एक मामले में 14 जुलाई 2015 को एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, जिसकी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed