{"_id":"57e68f854f1c1b3076a831e8","slug":"chain-snatching-case-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने राहगीर महिला के गले से उड़ाई चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवारों ने राहगीर महिला के गले से उड़ाई चेन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sun, 25 Sep 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना क्षेत्र की रक्कड़ कॉलोनी में एक राहगीर महिला के साथ चेन स्नेचिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर मौके से बाइक पर फरार हो गए हैं। जब तक महिला कुछ समझ पाती, शातिर मौके से काफी दूर निकल चुके थे।
विज्ञापन
घटना के बाद से महिला काफी सहमी हुई है। वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी भी की, लेकिन शातिरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम रक्कड़ निवासी सुनीता मनकोटिया मंदिर में माथा टेकने के बाद घर जा रही थी कि इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आकर रुके और अचानक ही बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उनके गले में पहनी सोने की चेन झपट ली और बाइक पर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
महिला के शोर मचाने पर शातिरों ने बाइक के साइलेंसर की आवाज तेज कर दी, जिससे लोगों को घटना का पता न चले। बाद में महिला की चीखों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन बाइक सवार मौके से फरार हो चुके थे। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।