फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chain snatchers caught red handed at humirpur.

चेन चुराते पकड़ी महिलाएं, लोगों ने की धुनाई

Sat, 25 Oct 2014 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर) Updated Sat, 25 Oct 2014 08:30 PM IST
विज्ञापन
chain snatchers caught red handed at humirpur.

हमीरपुर के नादौन शहर में प्रवासी महिलाओं को सोने की चेन उड़ाते रंगे हाथ पकड़ा गया। बस में वारदात को अंजाम देकर ये महिलाएं भाग ही रही थी कि लोगों को इसकी भनक लग गई। गुस्साए लोगों ने इन्हें दबोच लिया और सरेआम धुनाई कर डाली।

विज्ञापन


बाद में महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि महिलाओं ने इससे पहले एक पर्स और एक चेन भी चुराए हैं। पर्स तो मिल गया लेकिन चेन नहीं मिल पाई है। महिलाएं पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पुष्पा देवी पत्नी कुलदीप कुमार निवासी बिंडला टकोली बंगाणा पालमपुर में रिश्तेदारों के घर जाने के लिए बस में चढ़ी। जब दुपट्टा सीधा किया तो सोने की चेन गायब पाई। पुष्पा ने शोर मचाया और एक महिला पर शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब तक महिला अपने ग्रुप सहित गायब हो गई। इसके बाद पांच महिलाओं का ग्रुप एक अन्य बस में चढ़ा। यहां भी एक महिला की चेन उड़ाने का प्रयास किया। जब वह भागने लगी तो महिला ने शोर मचाया और अन्य सवारियों ने उसे पकड़ लिया।


बाद में पुलिस ने भीड़ से इन महिलाओं को छुड़ाया। इससे पहले ये महिलाएं बस में सवार राजेंद्र कुमार का पर्स भी चुरा चुकी थी। पुलिस पूछताछ में महिलाओं से पर्स बरामद हो चुका है परंतु महिला की चैन का अभी तक कोई पता नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed