फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CBI file Corruption case against officer of Narcotics Control Bureau

सीबीआई ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी समेत तीन के खिलाफ दर्ज किया केस

Wed, 29 May 2019 12:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 29 May 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
CBI file Corruption case against officer of Narcotics Control Bureau
सीबीआई (फाइल फोटो)

सीबीआई ने 12 लाख रुपये के रिश्वत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के एक अधिकारी, एक बिचौलिए और एक दवा कंपनी के निदेशक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीबीआई अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। सीबीआई की प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि एनसीबी ने 31 मई, 2016 को हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब में थ्री बी हेल्थकेयर के परिसरों की तलाशी ली थी।

विज्ञापन


इस दौरान वहां पर मौजूद कंपनी के महाप्रबंधक राजेंद्र सिंह राजपूत की अलमारी से छह किलोग्राम कोडीन फास्फेट मिला था। कोडीन फास्फेट एक रसायन होता है जिसे अफीम से निकाला जाता है और इसका इस्तेमाल कफ सिरप (खांसी की दवा) में होता है। राजपूत की गिरफ्तारी के डर से कंपनी के निदेशक नीरज भाटिया ने विश्वदीप बंसल से संपर्क कर उन्हें एनसीबी अधिकारियों के साथ मामला सुलझाने को कहा, क्योंकि इससे उनकी साख पर असर पड़ रहा था।
विज्ञापन


बंसल ने भाटिया को आश्वस्त किया कि वह दिल्ली में एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मध्यस्थता कर मामला सुलझा देगा। सीबीआई ने आरोप लगाया कि बंसल ने दिल्ली में एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और 12 लाख रुपये अधिकारियों को देने के लिए कहा। आरोप है कि बंसल ने एनसीबी के निरीक्षक राजकुमार को 12 लाख रुपये का भुगतान किया। एजेंसी ने मामले में राजकुमार, बंसल और भाटिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed