फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CBI Arrest JE in Bribe Case From Cantonment Board Subathu.

ठेकेदार से रिश्वत मांग रहा था जेई, सीबीआई ने दबोचा

Thu, 20 Apr 2017 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुबाथू(सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुबाथू(सोलन) Updated Thu, 20 Apr 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
CBI Arrest JE in Bribe Case From Cantonment Board Subathu.

ठेकेदार से रिश्वत मांगने के आरोप में सीबीआई ने सुबाथू छावनी बोर्ड के जेई अमरीश जोली को गिरफ्तार कर लिया है। जेई से परवाणू स्थित एक विश्राम गृह में पूछताछ की जा रही है। उसके घर की भी तलाशी ली गई है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सीबीआई की टीम ने टिंबर ट्रेल इलाके से जेई को दबोच लिया। उसके खिलाफ दिल्ली के एक ठेकेदार ने शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार आरोपी जेई ने एक स्थानीय ठेकेदार के माध्यम से उससे रिश्वत की मांग की है।
विज्ञापन


सीबीआई तक शिकायत पहुंचते ही टीम ने जानकारी जुटाई और टिंबर ट्रेल से जेई को काबू कर लिया। सीबीआई द्वारा जेई को गिरफ्तार किए जाने की एसपी सोलन अंजुम आरा ने पुष्टि की है। आरा ने बताया कि सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत जेई को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर की तलाशी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed