अंतिम संस्कार से पहले खुला मौत का राज, पुलिस के खुलासे से उड़े होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालत में हुई युवक की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार हो रहा था कि अचानक पुलिस पहुंच गई। इसके बाद जो खुलासा हुआ, वह सुन सबके होश उड़ गए। मामला हिमाचल के जिला सोलन का है।
यहां नालागढ़ के जगतपुर में काम के सिलसिले में गए एक कारपेंटर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। एक हादसा मान परिजन इसका अंतिम संस्कार ही करने वाले थे कि पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
पता चला कि युवक को ये चोटें हादसे में नहीं बल्कि हत्या के चलते लगी हैं। हत्या की सुई युवक के ही एक रिश्तेदार पर गई जिसके बाद पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया है। अब इससे पूछताछ हो रही है।
कारपेंटर का काम करता था युवक, काम पर निकला था
पुलिस के मुताबिक घरोटी निवासी मक्खन सिंह (42) कारपेंटर का काम करता था। वह जगतपुर में किसी के घर काम के सिलसिले में गया था। देर शाम परिजनों को सूचना मिली कि सड़क हादसे में वह घायल हो गया है तथा उसका इलाज पंजाब के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
लेकिन जैसे ही परिजन बताए स्थान पर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। शव घर लाने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू की। अंतिम संस्कार से पहले मृत देह को नहलाए जाने की रस्म निभाने के दौरान लोगों ने मक्खन सिंह के शरीर पर गहरे घाव देखे।
इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। मक्खन सिंह के भाई प्यारे लाल ने पुलिस को बताया कि उसका भाई 16 फरवरी को जगतपुर स्थित एक व्यक्ति के घर काम के सिलसिले में गया था।
अचानक अस्पताल पहुंचा युवक, फिर हुई मौत
फोन पर उसने सूचना दी कि 17 फरवरी को वह काम निपटाकर घर लौट आएगा। लेकिन 17 फरवरी को करीब 8 बजे फोन से सूचना मिली की उसके भाई को चोट आई है वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया कि मक्खन सिंह का पंजाब के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
प्यारे लाल ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचा तो उसके भाई की मौत हो चुकी थी। दूसरे दिन अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच मक्खन सिंह के शरीर पर गहरे घाव नजर आने के बाद पुलिस को सूचित किया गया।
डीएसपी साहिल अरोड़ा, अतिरिक्त एसएचओ धर्मपाल और जोघों चौकी के प्रभारी चमनलाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया जहां।
पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सपुर्द कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी बिशेर सिंह ने कहा कि कत्ल का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।