फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car robbery in una himachal

दिनदहाड़े रिवाल्वर की नोक पर लूटी कार, लुटेरे पंजाब फरार

Mon, 04 Sep 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दुलैहड़/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, दुलैहड़/ऊना Updated Mon, 04 Sep 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
car robbery in una himachal

हिमाचल के ऊना जिले के पुलिस थाना हरोली के तहत गांव लालूवाल मार्ग पर चार लुटेरे रिवॉल्वर की नोक पर एक ठेकेदार की कार लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


लुटेरों ने दिनदहाड़े पहले कार चालक की आंखों पर पट्टी बांधी और फिर पंजाब की ओर ले जाकर उसे चलती कार से फेंक दिया।

पुलिस के अनुसार ठेकेदार कलामदीन निवासी अंब ने बताया कि रविवार दोपहर लालूवाल से डीजल लेकर अकेला मलूवाल की ओर आ रहा था।

यहां से कुछ दूरी पर अज्ञात कार सवार चार युवकों ने रुकने का इशारा किया। ठेकेदार ने बताया कि जैसे ही उसने कार रोकी, तो एक युवक ने उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी और रिवॉल्वर कनपटी पर रखते हुए कार में बैठने को कहा।
विज्ञापन


इसी दौरान दूसरा युवक उनकी कार की ड्राइवर सीट पर बैठ गया। किडनैप करने के बाद लुटेरे उसे पंजाब की ओर ले गए। पोलियां के समीप पहुंचने पर उन युवकों ने उसे चलती कार से नीचे फेंक दिया और पंजाब की ओर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार ने बताया कि वह किसी तरह में गांव में पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से उसने हरोली थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। डीएसपी हरोली अजय राणा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed