फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Car falls into gorge, five people killed

दर्दनाक! कार खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत

Mon, 21 Jul 2014 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू (केलांग)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू (केलांग) Updated Mon, 21 Jul 2014 10:53 AM IST
विज्ञापन
Car falls into gorge, five people killed

हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिला मुख्यालय के पास रविवार को एक कार के करीब 250 फुट गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। रविवार शाम करीब छह बजे हुए इस हादसे में मरने वाले सभी लोग एक परिवार के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लाहौल के जिस्पा गांव का यह परिवार मुंडन संस्कार में भाग लेने गोंधला जा रहे थे। इसी दौराना लाहौल स्पीति से कुछ दूरी पर कार गहरी खाई में जा गिरी।  
विज्ञापन


मनाली-लेह मार्ग पर हुए इस हादसे की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

पांचो लोगों की मौके पर ही मौत

Car falls into gorge, five people killed

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए लोगों में सेवानिवृत्त डीएसपी प्रेम चंद ठाकुर (63) के अतिरिक्त छेरिंग अंगरूप (62), छेतन ठाकुर (70), पालमो (40) और सोनम छेरिंग (12) शामिल हैं। विधायक रवि ठाकुर ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्‍त किया है।  

एसपी लाहौल-स्पीति जी सिवा कुमार ने बताया कि कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। उधर, घाटी में संचार सेवाएं ठप होने के कारण हादसे का समय पर पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed