फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car accidents in shimla, five died.

शिमला में सड़क हादसे, पांच लोगों की मौत

Fri, 20 Feb 2015 12:05 PM IST
Updated Fri, 20 Feb 2015 12:05 PM IST
विज्ञापन
car accidents in shimla, five died.

शिमला में हुए सड़क हादसों में एक नवविवाहिता समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों का आईजीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पहले दोनों हादसे थाना बालूगंज की सीमा में हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पहला हादसा बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे तारादेवी के पास हुआ। यहां एक कार सड़क से बाहर जा गिरी। कार को नई दिल्ली का रहने वाला चालक अमित चला रहा था। इसके अलावा कार में नागपुर के रहने वाले राहुल और रूचा (22) बैठे थे।
विज्ञापन


इनकी हाल ही में शादी हुई थी और शिमला घूमने आ रहे थे। तारादेवी के समीप चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से करीब दो सौ मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में रूचा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राहुल और अमित को गंभीर चोटें आई हैं। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि इनके परिजनों को हादसे के बारे में सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बनूटी के पास हुआ हादसा

car accidents in shimla, five died.

दूसरा हादसा बनूटी में हुआ। बनूटी के समीप हुआ। यहां वीरवार सुबह एक कार सड़क से करीब 120 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। हादसे में ड्राइवर प्रदीप कुमार(37) निवासी रोरी शिमला और राजेंद्र (33) निवासी नलयाल चायली शिमला की मौत हो गई।

कार में सवार तीसरे व्यक्ति कुलजीत सिंह गांव नेरी चायली शिमला को चोटें आई हैं। बुधवार रात को हादसा हुआ लेकिन किसी को कोई खबर नहीं हुई। कार सड़क से नीचे लुढ़की तो कुलजीत कार से छिटकर बाहर गिर गया।

सुबह उसे होश आया तब लोगों को हादसे की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि सड़क हादसों में तीन मौतें हुई हैं।

पुलवाहल में भी हादसा

car accidents in shimla, five died.

वहीं, चौपाल के पुलवाहल में बुधवार रात एक एप्लाइड फार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। साथ ही कार में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब आठ बजे कार पुलवाहल से सैंज की ओर जा रही थी। इसी बीच पुलवाहल के समीप गाड़ी 200 मीटर नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी में कुल दो व्यक्ति सवार थे।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। घायल अवस्था में दोनों को खाई से निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग ले जाया गया। इस दौरान पुलवाहल निवासी बालक राम (65) पुत्र किरपा राम की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। उधर, चौपाल थाना प्रभारी गुलाम अकबर ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौत और एक गंभीर रुप से घायल हुआ है।

कार हादसे में चालक ने तोड़ा दम

car accidents in shimla, five died.

उधर, कोटखाई के हिमरी पंचायत में जुरग मोड़ पर बुधवार रात एक ओल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे कार नंबर एचपी 09 ए 3995 हुल्ली से हिमरी की ओर जा रही थी।

इसी बीच कार हिमरी कैंची के समीप जुरग मोड़ पर 300 फुट नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। कार में चालक कमाली गांव निवासी पंकज सिंह अकेला सवार था। दुर्घटना में पंकज की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed