फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car accident at solan, one died

कार हादसे में राजभवन के कर्मचारी की मौत

Tue, 24 Jun 2014 03:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Tue, 24 Jun 2014 03:36 PM IST
विज्ञापन
car accident at solan, one died

कालका-शिमला एनएच पर बड़ोग से तीन सौ मीटर पीछे एक मारुति कार के 200 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में गर्वनर हाऊस के कर्मचारी की मौत हो गई है। वहीं, कार सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सोलन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है। हादसा सोमवार देर रात करीब 12:45 बजे पर हुआ।
विज्ञापन


दोनों सगे भाई अपनी पत्नियों के साथ एक शोक सभा में शामिल होकर दिल्ली से वापिस शिमला लौट रहे थे। बडोग से शिमला की तरफ ढ़लान में अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में मनोज कुमार (41) पुत्र ओम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बिमला देवी (35) पत्नी मनोज कुमार, विनोद कुमार (47) व गीता (37) पत्नी विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

इसमें बिमला व गीता देवी की हालत गंभीर है तथा वहआईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन है। वहीं विनोद सोलन अस्पताल में उपचाराधीन थे। यह सभी हाऊस नंबर 06 बिलो सिंह सभा कृष्णा नगर के निवासी हैं।


मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सोलन डा. रमेश छाजटा ने कहा कि हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों का पता कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed