{"_id":"633fcd355b6639d120df3e8fd368424a","slug":"car-accident-at-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर के पास हादसा, चंडीगढ़ से आई छात्रा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्मपुर के पास हादसा, चंडीगढ़ से आई छात्रा की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 17 Apr 2014 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला-कालका एनएच 22 पर धर्मपुर सीआरपीएफ के पास एक कार अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवती की मौत हो गई है। हादसे में तीन अन्य घायल हो गए है।
विज्ञापन
ये सभी चंडीगढ़ के एक स्कूल के स्टूडेंट बताए जा रहे हैं। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक दुर्घटना वीरवार शाम करीब छह बजे हुई। सभी चंडीगढ़ से डगशाई घूमने आए थे। वापसी के वक्त यह हादसा हुआ।
छात्रा ने सोलन अस्पताल में तोड़ा दम
कार में सवार दोनों युवतियां हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इनमें से एक सोनम कुमारी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। यह मूल रूप से किन्नौर जिले की बताई जा रही हैं जो चंडीगढ़ में पढ़ रही थीं।
विज्ञापन
धर्मपुर में प्राथमिक इलाज के बाद बाकी घायलों को सोलन के जोनल अस्पताल में रेफर किया गया है।
वहीं कार में सवार नवदीप 18 पुत्र नरेश कुमार निवासी मनसा देवी कांप्लेक्स हाउस नंबर 13 जीएच 21 सेक्टर और सुमित 20 पुत्र समुद्र सिंह निवासी जसियां पंचकूला को मामूली चोटें आई हैं। कार नवदीप चला रहा था।
विज्ञापन