फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   burglary in shimla

दिन दिहाड़े चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने

Fri, 20 Nov 2015 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 20 Nov 2015 01:41 PM IST
विज्ञापन
burglary in shimla

राजधानी शिमला के थाना बालुगंज के तहत हरीनगर में वीरवार को दिन दिहाड़े चोरों ने एक निजी क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सक और उसकी शिक्षक पत्नी के घर के ताले तोड़कर लाखों के जेवर तथा नकदी उड़ा ली। ड्यूटी से लौटने पर घर के ताले टूटने तथा चोरी होने का पता लगने पर शिक्षक महिला ने थाना बालुगंज में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन


इस पर पुलिस ने मामला दर्जकर चोरी की घटना की छानबीन शुरू कर दी है। शहर में ताला तोड़कर लाखों के गहने चुराने की यह बड़ी घटना है, जिसमें करीब साढ़े चार लाख के गहने और 15 हजार की नकदी पर चोरों ने हाथ साफ किया है।
विज्ञापन


पुलिस में कल्पना शर्मा द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के मुताबिक वो और उनकी पति हरीनगर में रहते हैं। वीरवार को सुबह वे अपने काम पर निकल गए। वापस आकर देखा तो घर का ताला टूटा है। अंदर जाकर देखा तो अल्मारी से कैश गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि इस घटना में चोरों ने घर से सोने का एक हार, तीन जोड़ी कान की बाली, चार महिला की अंगुठी, एक अंगुठी, मंगलसूत्र, चाक, बालू दो जोड़ी सोनी की चूड़िया, एक हाथ की घड़ी और अलमारी में रखे 15000 रुपये चोरी हुए है। थाना पुलिस ने मामला दर्ज किए जाने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed