पांच लाख नकदी, आभूषण उड़ाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चोरों के हौंसले बुलंद हो गए हैं। शनिवार रात को चोरों ने झंडूता चौकी के अंतर्गत आने वाले रैली गांव में सेंध लगाकर नकदी समेत लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया। चोरी की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कर लिया है। पुलिस की टीम ने मौके का दौरा किया।
जानकारी के मुताबिक, रैली के रतन लाल के घर में शनिवार रात चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। रात को घर में तीन महिलाओं के अलावा कोई नहीं था। रतन लाल के मुताबिक, रात को 11 बजे तीनों महिलाएं एक कमरे में सो गईं। मध्य रात्रि एक कमरे का दरवाजा तोड़कर चोर भीतर घुसे और वहां रखा सारा सामान चुरा लिया।
बताया जा रहा है कि चोर लगभग 75 हजार रुपये नकद, सोने का चक, बालियां, नथ, गजरे, पायल, कांसे की थालियां, अंगुठी आदि लेकर फरार हो गए।
पांच लाख रुपये की चोरी की आशंका
घरवालों ने लगभग पांच लाख रुपये की चोरी की आशंका जताई है। रतन लाल ने कहा कि उनकी पत्नी सुबह लगभग चार बजे उठी तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ देख उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। झंडूता चौकी से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी हैडक्वार्टर प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
एक हफ्ते में चोरी की तीसरी घटना
बिलासपुर में एक सप्ताह के भीतर चोरी की यह तीसरी घटना है। तीन सितंबर को दधोल कस्बे में चोर एक दुकान के बाहर रखे सरिया पर ही हाथ साफ कर गए। लगभग 50 बंडल सरिया चोरी हुआ था। पांच सितंबर को घुमारवीं के हिम्मर-लुरहाणी में चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के गहनों और बर्तनों पर हाथ साफ कर लिया।
चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रयासरत है। इसके लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का भी गठन किया गया है। इसमें कई मामले सुलझाए गए हैं। इस मामले में भी जल्द चोर की गिरफ्तारी होने की उम्मीद है।
-भूपेंद्र कंवर, एएसपी बिलासपुर