फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   burglary at shiv temple solan.

मंदिर में पूजा के बहाने आए और फिर....

Sun, 12 Apr 2015 09:31 PM IST
Updated Sun, 12 Apr 2015 09:31 PM IST
विज्ञापन
burglary at shiv temple solan.

हर रोज की तरह मंदिर के पुजारी महंत प्यारे दास ने मंदिर को खोल दिया। साढ़े पांच बजे दो युवक मंदिर में पूजा करने के बहाने आए। मामला हिमाचल के सोलन जिले का है। बद्दी के प्राचीन शिव मंदिर में पूजा करने आए दो युवक मंदिर से दान पात्र उठा कर ले गए। मंदिर से थोड़ी दूर पर चोरों ने दान पात्र तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन ऐन वक्त पर मंदिर में पूजा करने आए लोगों को देखकर व पुजारी के शोर मचाने पर दान पात्र पीपल के पेड़ के नीचे छोड़ कर भाग गये।

विज्ञापन


यह घटना सुबह साढ़े पांच बजे की है। हर रोज की तरह मंदिर के पुजारी महंत प्यारे दास ने मंदिर को खोल दिया। साढ़े पांच बजे दो युवक मंदिर में पूजा करने के बहाने आए। मंदिर परिसर में लोटे में पानी भर कर शिव मंदिर में जल चढ़ाने गए। पुजारी ने भी इन युवकों की ओर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और मूर्तियों को स्नान कराने में व्यस्त रहे। इस बीच उन्हें दान पात्र खोलने की आवाज आई। इस पर उन्होंने मंदिर से दान पात्र गायब होने पर शोर मचाया।

विज्ञापन

शोर मचा तो सामान छोड़ कर भाग निकले

burglary at shiv temple solan.

इस बीच दूसरी ओर से आ रहे हरिपुर बाबा गुरूद्वारा जाने वाले व्यक्ति को देखकर चोर सामान छोड़ कर भाग गए। चोर पेड़ के नीचे एक बैग भी छोड़ गए। यह बैग काफी कीमती है। इससे लगता है कि यह बैग भी चोरी का ही हो। वार्ड नंबर दो निवासी सचिन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मंदिर पहुंचे तथा कपड़ों से भरे बैग को उसने पुजारी के सुपुर्द कर दिया।

मंदिर के पुजारी महंत प्यारे दास ने बताया कि मंदिर को पांच बजे खोला गया। मंदिर में लाईट जली हुई थी। इस दौरान चोरों को जैसे ही दान पात्र लेकर दीवार फांदते हुए देखा तो शोर मचाया जिस पर वह दान पात्र छोड़ कर भाग गए। थाना प्रभारी कमल चंद ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन वे इस क्षेत्र में गश्त बढ़ाएंगे और चोरों पर पैनी नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed