फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   burglary at raghunath temple kullu.

रघुनाथ मंदिर चोरी मामले में बड़ा खुलासा

Sat, 13 Dec 2014 04:07 PM IST
Updated Sat, 13 Dec 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
burglary at raghunath temple kullu.

रघुनाथ मंदिर में चोरी के मामले में पुलिस के हाथ बड़ा सुराग लगा है। पुलिस ने चोरी के इस मामले में तीन युवाओं की पहचान की है। इन युवकों की तस्वीर पुलिस को शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे से प्राप्त हुई है। पुलिस ने इनकी धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया है। इसकी पुष्टि एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर संजय कुंडू ने की है।

विज्ञापन


पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आठ और नौ दिसंबर की रात को शहर के बस अड्डे के पास लगे सीसीटीवी कैमरा नंबर 16 सरवरी बाजार और सीसीटीवी कैमरा नंबर चार और आठ बस अड्डे के पास तीन युवकों को संदिग्ध रूप में देखा गया। उक्त युवा 25 साल के आस-पास के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए की छापामारी शुरू

burglary at raghunath temple kullu.

इसके अलावा पुलिस अन्य जिलों में चोरी में पूर्व में शामिल रहे लोगों से भी कड़ी पूछताछ कर रही है। एडीजीपी लॉ एंड ऑडर संजय कुंडू ने कहा कि कैमरे की पकड़ में आए पहले युवक ने नीले रंग की हुड़ जैकेट, लाल टी शर्ट, काली जींस ट्राउजर और सफेद रंग के जूते पहन रखे हैं। जबकि शरीर पतला है। दूसरे युवक ने ग्रे जैकेट, क्रीम रंग की पैंट और सिर पर कुछ बांध रखा है और काले रंग के जूते पहन रखे हैं।

जबकि तीसरे युवक ने हरे और सफेद रंग की धारियों वाली मंकी कैप, नीली जींस, सफेद रंग की जैकेट, हल्के ब्राउन रंग का स्पोर्ट्स बैग और ब्राउन रंग के जूते पहन रखे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रदेश के अन्य जिलों के संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ कर रही है। उन्होंने दावा किया है कि आरोपी जल्द पुलिस की पकड़ में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed