कुंए में मिला इंजीनियरिंग छात्र का शव, सनसनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वह अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था। मगर दो दिनों के बाद गांव के ही कुंए में उसकी लाश मिली। पिता ने हत्या की अशंका जताई है।
हिमाचल प्रदेश कांगड़ा जिला के थाना क्षेत्र नूरपुर के तहत चरूड़ी गांव के युवक का सोमवार शाम गांव के कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद होने से सनसनी फैल गई।
युवक की पहचान सुमित चौधरी पुत्र रघुवीर चौधरी के रूप में हुई। है। यह कुंआ घर से करीब 500 मीटर दूरी पर स्थित है। पिता ने हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार युवक इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर में बीटेक का छात्र था और गत 30 दिसंबर से छुट्टियों में घर आया था। 20 जनवरी मंगलवार को वह घर से जसूर गया। शाम तक घर नहीं लौटा।
दोस्त कहते रहे चिंता मत करो
रात करीब पौने आठ बजे उसके एक मित्र का फोन पर आया कि सुमित उनके साथ अन्य दोस्तों के साथ है। इसलिए चिंता न करे। उसके पिता रघुवीर चौधरी अनुसार वह दूसरे दिन भी घर नहीं लौटा।
जिस पर पुलिस को उसकी गुमशुदगी के बारे में सूचित किया गया। आरोप लगाया कि पुलिस ने सूचना के बावजूद मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
पिता ने अपने बेटे की हत्या होने की शंका जताते हुए पुलिस से उसके दोस्तों से पूछताछ करने की मांग की है। इनके साथ वह 20 जनवरी की शाम को घर से गया था।
नूरपुर पुलिस थाने के एसएचओ मेघनाथ चौहान ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल यह मामला सीआरपीसी की धारा 174 के तहत दर्ज किया है।